{"_id":"6847260d5821bf9cb0006cdf","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-116245-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कपकोट में मकान की छत पर गिरा पेड़, हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कपकोट में मकान की छत पर गिरा पेड़, हादसा बचा
Mon, 09 Jun 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 09 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत के शिवालय वार्ड में एक पेड़ टूटकर मकान की छत और सड़क पर गिर गया। घटना में मकान को नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि जानमाल की क्षति नहीं हुई और बड़ा हादसा होने से बच गया। इस दौरान कपकोट-कर्मी सड़क पर यातायात भी बाधित रहा।
सोमवार सुबह करीब तीन बजे हेमवती नंदन जोशी के मकान के ऊपर तुन का बड़ा पेड़ टूटकर गिर गया। भवन स्वामी ने बताया कि मकान में उनके किरायेदार रहते हैं। पेड़ टूटने की आवाज सुनते ही किरायेदार बाहर भागकर चले आए। पड़ोस में रहने वाले धीरेंद्र जोशी ने बताया कि शोर सुनकर वह भी बाहर आए। अंधेरे में पेड़ टूटकर मकान से लेकर सड़क के बीचोंबीच तक गिरा था। बिजली की लाइन को भी इससे नुकसान हुआ। तत्काल 112 को सूचित किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और बाकी प्रशासन को सूचना दी।
सूचना मिलने पर कपकोट पुलिस पहुंची। सुबह उजाला होने के बाद फायर सर्विस, एसडीआरएफ, वन विभाग, लोनिवि और यूपीसीएल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम ने पेड़ काटकर हटाया और कई घंटों से बंद सड़क पर यातायात सुचारू करवाया। मकान मालिक जोशी ने बताया कि उनके घर को काफी नुकसान हुआ है। कई पेड़ अभी भी खतरा बने हैं। प्रशासन को इनकी लॉपिंग कराने के लिए पत्र भी दिया है।