फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face the problems.

Bageshwar News: पांच साल पहले बनी योजना से नहीं टपकी पानी की बूंद

Sun, 08 Jun 2025 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 08 Jun 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
इंतजार: गरुड़ के तेलीहाट में लगे इसइस स्टैंड पोस्ट को पानी की बूंद टपकने का इंतजार है। संवाद
गरुड़ (बागेश्वर)। तेलीहाट गांव में पेयजल संकट खत्म नहीं हो रहा है। पांच साल पहले बनी पेयजल योजना से अब तक पानी की बूंद नहीं टपकी है। समस्या का समाधान नहीं होने पर क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय से मात्र दो किमी की दूरी पर बसे तेलीहाट में 150 परिवार निवास करते हैं। गांव के पेयजल संकट को दूर करने के लिए जल जीवन मिशन के तहत 64 लाख रुपये की लागत से पेयजल योजना का निर्माण किया गया था लेकिन अब तक आपूर्ति शुरू नहीं हुई। तेलीहाट की ग्राम प्रशासक पुष्पा देवी, पूर्व ग्राम प्रधान ग्रामीण कमला देवी, ठाकुर मेहरा, दयाल काला,पुरन रावत, भूपाल सिंह, कैलाश मेहरा, गोविंद सिंह आदि बताते हैं कि गोमती नदी में ऐसे स्थान से योजना बना दी गई।
विज्ञापन

यहां से पानी के स्थान पर पत्थरों की खान निकल रही हैं। रॉड लगने से नल में पानी नहीं आ रहा है। कहा ग्रामीणों को पेयजल स्रोतों से पानी ढोकर लाना पड़ता है। जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो तहसील कार्यालय में धरना दिया जाएगा। सहायक अभियंता अशोक भट्ट ने बताया कि जल्द ही योजना की जांच कर समस्या का समाधान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed