{"_id":"6845d1e53479a8aaf40d9acd","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-116230-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: आठवें दिन हुआ गरुड़ से देहरादून की हेली सेवा का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: आठवें दिन हुआ गरुड़ से देहरादून की हेली सेवा का संचालन
Sun, 08 Jun 2025 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़-देहरादून हेली सेवा शुरूआत में ही लड़खड़ाने लगी है। सेवा का नियमित संचालन नहीं होने यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले सात दिन से सेवा बाधित चल रही थी। हेलीकॉप्टर की अनियमित उड़ान से लोगों में नाराजगी है।
बीते 11 मार्च को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से मेलाडुंगरी हेलीपैड से हल्द्वानी और देहरादून की हेली सेवा का शुभारंभ किया था। अप्रैल तक सेवा निर्बाध रूप से चलती रही लेकिन मई से देहरादून की सेवा प्रभावित होने लग गई। शुरूआत में हेलीकॉप्टर दून और मेलाडुंगरी के बीच दो चक्कर लगा रहा था, वह सिमटकर एक हो गया। धीरे-धीरे एक चक्कर भी आना बंद हो गया। क्षेत्रवासी नंदन अल्मिया, दिनेश गोस्वामी, मनोज कुमार, कैलाश सिंह, पूनम, कविता देवी आदि ने बताया कि एक से सात जून तक गरुड़ से दून के बीच हेली सेवा ठप थी। इससे पूर्व मई में भी कई बाद ऐन मौके पर हेलीकाॅप्टर के नहीं पहुंचने से लोग परेशान रहे थे।
कहा कि सेवा अनियमित होने से लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। हेली सेवा के तकनीकी अधिकारी आकाश ने बताया कि मौसम संबंधी दिक्कतों से सेवा अनियमित हुई थी। अब संचालन नियमित रूप से किया जाएगा।