फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   people face the problems.

Bageshwar News: रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन

Sun, 08 Jun 2025 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 08 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
people face the problems.
बागेश्वर। बागेश्वर-टनकपुर रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। समिति ने सरकार पर सर्वे के नाम पर गुमराह करने का आरोप लगाया। जल्द बजट आवंटित कर रेल लाइन का निर्माण शुरू करवाने की मांग की है। रविवार को रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी के नेतृत्व में सदस्यों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अध्यक्ष दफौटी ने कहा कि अंग्रेजों के शासन काल में इस रेल लाइन का प्रस्ताव बनाकर सर्वे की गई थी। आज भी सरकार सर्वे ही कराने में लगी है। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल ने कहा कि सरकार सर्वे के नाम पर जनता और समिति को गुमराह कर रही है। उन्होंने जिले के जनप्रतिनिधियों से भी रेल लाइन की मांग के लिए पहल करने की भी मांग की। इस मौके पर सरस्वती गैलाकोटी, पार्वती पांडेय, हेमा जोशी, हेमलता, मनीषा, प्रवीण सिंह दफौटी, चरण सिंह बघरी, प्रताप सिंह गढ़िया, हरीश सोनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed