फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   people face the problems.

घोस्ट विलेज को होस्ट विलेज के रूप में बदलने को चलानी होंगी विशेष परियोजनाएं : राज्यपाल

Thu, 05 Jun 2025 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 05 Jun 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
people face the problems.
कौसानी (बागेश्वर)। राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह कौसानी पहुंचे। उन्होंने केएमवीएन के अतिथि गृह में अधिकारियों से जिले में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। घोस्ट विलेज को होस्ट विलेज में बदलने के लिए विशेष परियोजनाएं चलाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम राज्यापाल गुरमीत सिंह का जिला प्रशासन ने डीएम आशीष भटगांई के नेतृत्व में औपचारिक स्वागत किया गया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। राज्यपाल सिंह ने स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाए गए लगाए गए उत्पाद स्टॉलों का अवलोकन किया। समूह की महिलाओं से उनकी मासिक आय के विषय में जानकारी ली और आय के स्रोतों में विविधता लाकर आर्थिक रूप से और सशक्त होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने किसानों, महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों के प्रयासों की सराहना की। डिजिटल प्लेटफार्म और उन्नत विपणन तकनीकों से जुड़ने को कहा। उन्होंने कहा कि जिले की महिलाओं में आत्मविश्वास की कमी नहीं है। उचित अवसर और सहयोग मिलने पर महिलाएं सफलता के शिखर पर पहुंच सकती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने जिले में हो रही एरोमैटिक पौध और औषधीय जड़ी-बूटियों की खेती की प्रशंसा की। कहा कि यह क्षेत्र राज्य की आर्थिकी के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है। उन्हाेंने जिले में डीएम भटगांई की ओर से शुरू की गई नवाचारी पहल मेरा सपना, मेरा लक्ष्य और नशा मुक्ति अभियान की सराहना की। जिले की इकाई को राष्ट्र की आर्थिक धुरी की संज्ञा दी। कहा कि यहां की ऊर्जा, संभावनाओं और संसाधनों का सही उपयोग कर देश के विकास में बड़ी भूमिका निभाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान डीएम भटगांई ने राज्यपाल को बताया कि जिला धार्मिक, साहसिक पर्यटन और पैराग्लाइडिंग के लिए उपयुक्त स्थल बन रहा है। ताम्र उद्योग, कीवी आदि के माध्यम से जिले के शिल्पियों और किसानों की आर्थिकी बेहतर हो रही है। एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने राज्यपाल को जिले की कानून व्यवस्था की स्थिति की जानकारी दी। इस मौके पर सीडीओ आरसी तिवारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed