{"_id":"6841de49f2925bd42402923c","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-116158-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बाजार बंद की चेतावनी पर जिला और नगर व्यापार मंडल में ठनी रार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बाजार बंद की चेतावनी पर जिला और नगर व्यापार मंडल में ठनी रार
Thu, 05 Jun 2025 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। अवैध वसूली के आरोप लगाने वालों पर कार्रवाई नहीं होने पर बाजार बंद करने की चेतावनी का मामला अब जिला और नगर व्यापार मंडल के बीच की रार बनने लगा है। मामले में संगठन बनाम व्यक्तिगत, पूर्व अध्यक्ष और नए अध्यक्ष के आय-व्यय का विवरण जैसे मुद्दे भी सामने आने लगे हैं।
पिछले दिनों सोशल मीडिया पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत डसीला की एक पोस्ट के खिलाफ नगर व्यापार मंडल ने कोतवाली में ज्ञापन दिया था। बीते रविवार को नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी ने व्यापारियों की बैठक के दौरान मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने सभी 14 नगर इकाइयों को साथ लेकर बाजार बंद करने की चेतावनी दी थी। सोमवार को व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बबलू नेगी और अन्य पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर बाजार बंद किए जाने की चेतावनी को खारिज कर दिया और इसे प्रदेश स्तर का मामला बताया।
बृहस्पतिवार को नगर व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों को साथ लेकर अध्यक्ष जोशी ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि अवैध वसूली मामले को लेकर बाजार बंद कराने की चेतावनी पर वह कायम हैं। सभी नगर इकाइयों से समर्थन जुटाया जा रहा है। आगामी रविवार को बैठक तय की गई है। वहां उपाध्यक्ष इंदु चौधरी, हेम जोशी, सचिव पुष्कर किरमोलिया, कोषाध्यक्ष जगदीश कार्की मौजूद रहे। संवाद