{"_id":"6733a32eb59c9565720be9f4","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-111063-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बागेश्वर डिपो से पांच रूटों पर शुरू होंगी बस सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बागेश्वर डिपो से पांच रूटों पर शुरू होंगी बस सेवाएं
Wed, 13 Nov 2024 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। रोडवेज डिपो को नई बसों के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। फिलहाल दो बसें डिपो को मिल चुकी हैं। जल्द आठ नई बसों के आने की उम्मीद है। नई बसें मिलने के बाद डिपो ने यात्रियों की सुविधा के लिए नए रूट शुरू करने की योजना बना ली है। नए साल में जिले के यात्रियों को पांच नए रूटों का तोहफा मिलने की उम्मीद है।
वर्तमान में जिले से दिल्ली-धरमघर, दिल्ली-अठपैसिया, दिल्ली-मुनस्यारी और बरेली-बागेश्वर सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। जिले में अन्य डिपो से संचालित दिल्ली-भराड़ी, दिल्ली-धरमघर वाया कांडा और देहरादून-बागेश्वर बसें भी संचालित की जा रही हैं। फिलहाल डिपो में 15 पुरानी और दो नई बसें हैं। आठ नई बसों के मिलने के बाद बसों की संख्या 25 हो जाएगी। ऐसे में डिपो के पास नए रूट पर बस चलाने का विकल्प है। इसे देखते हुए डिपो ने नए रूटों पर बसों के संचालन की योजना बना ली है। रोडवेज डिपो से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून और दिल्ली रूट पर शाम को बस संचालित करने की योजना है।
रोडवेज डिपो के सहायक महाप्रबंधक विजय तिवारी ने बताया कि नई बसों के आने के बाद बागेश्वर-टनकपुर, बागेश्वर-हरिद्वार, बागेश्वर-दिल्ली, बागेश्वर-देहरादून और बागेश्वर-हल्द्वानी रूट पर बसों का संचालन करने की योजना है। फिलहाल नई बसें आनी हैं। बस और स्टाफ की उपलब्धता होते ही नई रूट पर भी बसों का संचालन किया जाएगा।