{"_id":"66bba373fb30c86ad002de6b","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-108804-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: एक मकान ध्वस्त, एक क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: एक मकान ध्वस्त, एक क्षतिग्रस्त
Tue, 13 Aug 2024 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 13 Aug 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। बीते दिनों हुई बारिश से एक मकान ध्वस्त और एक क्षतिग्रस्त हो गया। पांच सड़कों पर यातायात बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार रात को कपकोट ब्लॉक में 45 मिमी बारिश हुई। अन्य विकासखंडों में सामान्य मौसम था। लगातार हो रही बारिश के दौरान टिटोली निवासी शांति देवी पत्नी रमेश चंद्र का आवासीय मकान ध्वस्त हो गया। मैगड़ीस्टेट निवासी गंगा देवी पत्नी दरबान सिंह का घर क्षतिग्रस्त हो गया। रीठाबमन गांव निवासी कांति देवी के मकान का आंगन भी बारिश की भेंट चढ़ गया। बारिश के दौरान बंद सड़काें को खोलने का काम पूरे दिन जारी रहा। अब भी पांच सड़कें बंद हैं। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बंतोली-कुंझाली-मजकोट, बदियाकोट-बोरबलड़ा, काफलीकमेड़ा, सीरी और नामतीचेटाबगड़ सड़क पर यातायात सुचारू नहीं हो सका है। संवाद