{"_id":"668d894d327643a2ae0a1906","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1001-107889-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: दो ट्रांसफार्मर फुंके, 56 परिवार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: दो ट्रांसफार्मर फुंके, 56 परिवार प्रभावित
Wed, 10 Jul 2024 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 10 Jul 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। बंगचूड़ी और क्वैराली में ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे 56 परिवार प्रभावित हो गए हैं।
सोमवार की दोपहर दोनों क्षेत्रों में ट्रांसफार्मरों से जोर के ब्लास्ट की आवाज आई और बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना यूपीसीएल को दी। मंगलवार को भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। बिजली न होने से बंगचूड़ी गांव के 22 और क्वैराली के 34 परिवार प्रभावित हैं। इधर, यूपीसीएल के एसडीओ आनंद सिंह खोलिया ने कहा कि नए ट्रांसफार्मरों की डिमांड भेजी गई है। जल्द ही दोनों क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर बदलकर विद्युत सेवा बहाल की जाएगी। संवाद
बिजली पोल गिरने से आपूर्ति बाधित
कपकोट (बागेश्वर)। बोरबलड़ा में बारिश के दौरान सोमवार को बिजली का पोल गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। क्षेत्र के लोगों ने उरेडा से पोल दुरुस्त कर बिजली बहाल करने की मांग की है। संवाद