{"_id":"686eb21b29bfb459a80237af","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-117007-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: 10 घंटे तक गुल रही 100 से अधिक गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: 10 घंटे तक गुल रही 100 से अधिक गांवों की बिजली
Wed, 09 Jul 2025 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 09 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। क्षेत्र के कत्यूर घाटी में 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित होने से 100 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मंगलवार देर रात 11 बजे क्षेत्र के देवनाई घाटी, गरुड़ नगर, गोमती घाटी और लाहुर घाटी में अचानक आपूर्ति बाधित हो गई। आपूर्ति बाधित होने से दूध, आइस्क्रीम विक्रेताओं, सीएससी और लघु उद्योग संचालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह नौ बजे बाद आपूर्ति सुचारू होने पर लोगों को राहत मिली। व्यापारी सुंदर रावत, गणेश काला, मंगल नेगी, राजेंद्र भंडारी, रवि राज ने विभाग से नियमित आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है। ऊर्जा निगम के जेई राजेंद्र भंडारी ने बताया कि कौसानी से डंगोली के बीच में लाइन में खराबी आने से आपूर्ति बाधित हुई। इसे ठीक कर दिया है। संवाद