{"_id":"684724b62ed79d9e80047ef2","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-116248-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: डिपो बनने से पहले चलती थी बस अब ठप है दिल्ली-भराड़ी सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: डिपो बनने से पहले चलती थी बस अब ठप है दिल्ली-भराड़ी सेवा
Mon, 09 Jun 2025 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 09 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। लोगों को रोडवेज बसों की सेवा का लाभ देने के लिए चार सितंबर 2022 को जिला मुख्यालय के बिलौना में रोडवेज डिपो का शुभारंभ हुआ। डिपो से चार सेवाओं का ही संचालन हो रहा है। डिपो बनने से पहले अल्मोड़ा डिपो से संचालित होने वाली दिल्ली-भराड़ी सेवा का संचालन डिपो बनने के बाद बंद हो गया है।
40-50 हजार की आबादी वाले कपकोट क्षेत्र के लिए एकमात्र रोडवेज बस सेवा दिल्ली-भराड़ी का संचालन नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डिपो बनने से पहले संचालित होने वाली सेवा रोजाना भराड़ी से चलकर दिल्ली तक जाती थी। जिले में डिपो की स्थापना तो हुई लेकिन बसों और चालक-परिचालकों की कमी से सेवाओं का संचालन प्रभावित होता रहा। रोडवेज डिपो के बेड़े में 18 बसें हैं। 12 बसों का संचालन दिल्ली रूट की तीन सेवाओं के लिए होता है।
दो बसों का संचालन बरेली-बागेश्वर सेवा के लिए होता है और एक बस चारधाम यात्रा पर गई हुई है। डिपो में 26 चालक और 19 परिचालक कार्यरत हैं। चालक-परिचालकों की कमी से तीन बसें डिपो में खड़ी धूल फांक रही हैं।