फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face problems.

Bageshwar News: झूला पुल बंद होने से व्यापारी परेशान, आंदोलन की चेतावनी दी

Sat, 22 Jul 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 22 Jul 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
बागेश्वर। सरयू पुल पर बने झूला पुल को बंद किए जाने से कत्यूर बाजार के व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो गया है। व्यापारियों ने पुल की जल्द मरम्मत कराने की मांग तेज कर दी है। व्यापारी नगर में जल्द खुलने जा रहे मॉल पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। व्यापारियों ने 72 घंटे में पुल की मरम्मत का काम नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम को ज्ञापन देकर व्यापारियों ने बताया कि उत्तरायणी के दौरान भी झूला पुल बंद रहने से व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ। मेला संपन्न होने के बाद भी पुल की मरम्मत नहीं की गई और मानसून आते ही फिर बंद कर दिया गया है। पुल बंद होने से बीच बाजार और कत्यूर बाजार के करीब 200 व्यापारी प्रभावित हो गए हैं। व्यापारियों ने नगर में खुलने जा रहे मॉल का भी विरोध किया। कहा कि नगर में छोटे-छोटे व्यापारी दुकान चलाकर अपनी गुजर बसर करते हैं। जिस तरह जिले में मॉल खुलते जा रहे हैं, उससे छोटे व्यापारियों के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है। व्यापारियों ने माॅल खुलने पर पाबंदी लगाने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर बाजार बंद करने की चेतावनी दी। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी, पूर्व अध्यक्ष हरीश सोनी, हेम जोशी, पुष्कर किरमोलिया, जगदीश कार्की, राहुल साह, सोनू चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बोलीं डीएम
बागेश्वर। डीएम अनुराधा पाल ने व्यापारियों से कहा कि झूला पुल की मरम्मत आवश्यक है। मानसून का सीजन निपटने के बाद पुल की मरम्मत कराई जाएगी। व्यापारियों ने कई महीने तक पुल बंद रहने से होने वाले नुकसान पर चिंता जताई। नगर में मॉल खोलने के सवाल पर डीएम ने कहा कि नियमों का पालन करते हुए किसी भी नगर में मॉल खोला जा सकता है। इस पर रोक नहीं लगाई जा सकती। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed