फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face problems.

Bageshwar News: बागेश्वर-टनकपुर रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन

Sun, 29 Oct 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 29 Oct 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
बागेश्वर। बागेश्वर-टनकपुर रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति ने केंद्र सरकार पर रेल लाइन निर्माण की मांग को लेकर चल रहे संघर्ष की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। समिति ने पिछले दिनों पिथौरागढ़ दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से रेल लाइन को लेकर कोई बात नहीं कहने पर नाराजगी जताई। सरकार से जल्द रेल लाइन बनाने के लिए धनराशि स्वीकृत करने और रेल लाइन का शिलान्यास करने की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार को तहसील परिसर में संघर्ष समिति के सदस्यों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी ने कहा कि रेल लाइन का सर्वे पूरा होेने की सूचना मिली थी, लेकिन अब तक शिलान्यास नहीं किया गया है। विगत 12 अक्तूबर को कुमाऊं भ्रमण पर आए पीएम मोदी से लोगों को रेल लाइन निर्माण के बारे में अच्छी खबर सुनने की आस थी, लेकिन उन्होंने इस परियोजना का जिक्र तक नहीं किया।
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश की जनता का सरकार पर से विश्वास उठता जा रहा है। सरकार ने जल्द राशि स्वीकृत और शिलान्यास नहीं कराया तो समिति को फिर से आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर डॉ. प्रताप सिंह गढि़या, हयात सिंह मेहता, महेंद्र सिंह पिलख्वाल, केशवानंद जोशी, गीता रावल, खिला कोरंगा, सरस्वती गैलाकोटी, विक्रम सिंह ड्योड़ी, चरण सिंह बघरी, वंशीधर जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed