{"_id":"64c0185eed67f058cf03bf64","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-504-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बागेश्वर के सरयू और गोमती पुल की होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बागेश्वर के सरयू और गोमती पुल की होगी मरम्मत
Wed, 26 Jul 2023 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देश बाद बागेश्वर नगर में दशकों पूर्व बने मोटर पुलों की मरम्मत की कवायद शुरू हो गई है। एनएच का रानीखेत डिविजन रविवार को नगर के सरयू और गोमती के पुल की मरम्मत कराएगा।
जिले के भ्रमण पर आए जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा के सामने पुलों का उचित देखरेख न होने का मामला उठा था। मंत्री ने पुलों का निरीक्षण किया था। उन्होंने डीएम अनुराधा पाल को मोटर पुलों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे। मंत्री के आदेश के क्रम में सोमवार को एनएच, लोनिवि की संयुक्त तकनीकी टीम ने दोनों मोटर पुलों का निरीक्षण किया था।
एनएच के ईई महेंद्र पुमार ने बताया कि रविवार को सरयू और गोमती नदी पर बने पुल की मरम्मत कराने का निर्णय लिया गया है। पुलों की चादर ढीली हुई है। नट-बोल्ट ढीले हुए हैं। चादर और नट-बोल्ट कसे जाएंगेे। इसकी व्यवस्था कर ली गई है। अन्य जो भी कमियां होंगी, दूर की जाएंगी। मोटर पुलों की मरम्मत के कारण रविवार को यातायात संचालन में थोड़ा व्यवधान आएगा। गोमती में दो पुल साथ-साथ हैं। सरयू नदी में भी कठायतबाड़ा क्षेत्र से जिला अस्पताल को जोड़ने वाला पुल है। इसको देखते हुए यातायात पूरी तरह से बंद नहीं होगा। रविवार को ट्रैफिक भी कम रहता है।