फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face problems.

Bageshwar News: बरसात में पानी की किल्लत, जो मिल रहा वह दूषित

Mon, 17 Jul 2023 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 17 Jul 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
People face problems.
बागेश्वर। सरयू और गोमती के तट पर बसे बागेश्वर के लोगों को बरसात में भी पानी नहीं मिल पा रहा है। जो पानी नलों में आ रहा है वह भी दूषित है और पीने लायक नहीं है।
विज्ञापन

करीब 30 हजार आबादी वाले बागेश्वर नगर को हर रोज 5.5 एमएलडी पानी की जरूरत है। कई योजनाओं से केवल तीन एमएलडी पानी मिल पाता है। इस प्रकार नगर में हर रोज ढाई एमएलडी पानी की कमी है। पानी की कमी के कारण नगर के मंडलसेरा, तहसील रोड, मजियाखेत, सैंज, कफलखेत आदि इलाकों में एक दिन छोड़कर पानी दिया जाता है।
विज्ञापन

नलों में बेहद मटमैला पानी आ रहा है। गंदे पानी की आपूर्ति से बीमारियां फैलने का खतरा पैदा हो गया है। जल संस्थान की फिल्ट्रेशन व्यवस्था पर भी इससे गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पानी को बगैर फिल्टर किए ही आपूर्ति कर दी जा रही है। जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी का कहना है कि पानी की कमी के कारण कई इलाकों को रोटेशन में पानी देना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण मटमैला पानी आ गया होगा। फिल्ट्रेशन व्यवस्था को दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed