{"_id":"653ab5d9e2317c6ab5078254","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-2234-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बीडी पांडेय परिसर में एनएसयूआई ने की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बीडी पांडेय परिसर में एनएसयूआई ने की तालाबंदी
Fri, 27 Oct 2023 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर की प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने तालाबंदी कर धरना दिया। छात्र-छात्राओं ने विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की। अनिश्चितकालीन आंदोलन पर बैठे विद्यार्थियों ने दोपहर बाद निदेशक के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया।
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष कमलेश गढ़िया के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने कक्षा-कक्षों में तालाबंदी की। गढ़िया ने बताया कि पूर्व में निदेशक को ज्ञापन देकर परिसर में प्राध्यापकों और कर्मचारियों के रिक्त पद भरने, पेयजल समस्या का समाधान करने, शौचालयों की दशा सुधारने, परीक्षा विभाग को पुन: पुराने कक्ष में स्थानांतरित करने, पुस्तकालय में पुस्तकों की कमी को जल्द दूर करने की मांग की गई थी। इसके बावजूद समस्याओं का संज्ञान नहीं लिया गया। इसे देखते हुए छात्र-छात्राओं को आंदोलन करना पड़ा। विद्यार्थियों के अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी के बाद निदेशक धरना स्थल पर आईं और बातचीत कर आंदोलन को समाप्त करने की अपील की। निदेशक से ठोस आश्वासन मिलने के बाद विद्यार्थियों ने धरना समाप्त किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव प्रकाश वाच्छमी, दीपांशु भट्ट, कमलेश कुमार, पंकज कुमार, राहुल कुमार, हिमानी धपोला, शिवानी बोरा, प्रीति नेगी, सोनिया थायत, करीना गढ़िया आदि मौजूद रहे।