फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face problems.

Bageshwar News: बागेश्वर नगरपालिका जनसुविधा, व्यवस्था बनाने में नाकाम

Sun, 09 Jul 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 09 Jul 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
बागेश्वर। नगर पालिका बागेश्वर जनसुविधा और व्यवस्था बनाने में नाकाम साबित हो रही है। कुमाऊं की काशी के नाम से विख्यात बागेेश्वर नगर के स्टेशन रोड पर बने मूत्रालय की दशा इसकी तस्दीक कर रही है।
विज्ञापन

व्यस्ततम स्टेशन के पास बने मूत्रालय में सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। मूत्रालय में गंदगी है। मूत्रालय का निकासी पाइप क्षतिग्रस्त पड़ा है। फर्श और रास्ता क्षतिग्रस्त है। इससे आसपास के लोगों के साथ बागनाथ नगरी में आने वाले सैलानियों में बागेश्वर नगर की व्यवस्थाओं को लेकर गलत संदेश जा रहा है। मूत्रालय की नियमित सफाई नहीं होने से बदबू फैली है। मूत्रालय का उपयोग करने वाले लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। स्थानीय व्यापारियों ने कहा कि इस मामले को कई बार नगरपालिका के जिम्मेदार अधिकारियों के सामने उठाया जा चुका है लेकिन मूत्रालय की दशा नहीं सुधारी जा रही है।
विज्ञापन


मुख्य सड़क की निकास नाली की जाली क्षतिग्रस्त

बागेश्वर। स्टेशन रोड पर केमू स्टेशन के पास निकास नाली की के ऊपर लगी लोहे की जाली लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। गंदगी से पटी निकास नाली नियमित सफाई नहीं होने की तस्दीक कर रही है। क्षतिग्रस्त निकास नाली से हादसे की आशंका है। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि कई बार लोग निकास नाली में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


लोनिवि भी नहीं दे रहा ध्यान

बागेश्वर। निकास नाली नगरपालिका के अधीन है। इसका निर्माण लोनिवि ने किया है। लोनिवि भी निकास नाली की दुर्दशा के प्रति आंख मूंदे हुए है। स्थानीय व्यापारी और लोगों ने लोनिवि के ईई को बीते 16 फरवरी को इस संबंध में ज्ञापन दिया था। देवेंद्र सिंह अधिकारी, भाष्करानंद जोशी, आदर्श कठायत, नवीन लाल साह, मनोज सिंह परिहार, राजेंद्र सिंह परिहार, नरेंद्र गढ़िया, चंदन साह, रमेश तिवाड़ी, संजय चौबे आदि ने ईई को सौंपे ज्ञापन में क्षतिग्रस्त नाली की मरम्मत कराने की मांग की थी। इसके बाद भी लोनिवि के अभियंताओं की उदासीनता बनी रही। क्षतिग्रस्त और गंदगी से पटी निकास नाली का असर सड़क पर पड़ेगा। संवाद
बस स्टेशन के मूत्रालय की सफाई कराई जाएगी। फर्श और रास्ते की भी मरम्मत कराई जाएगी। सड़क की क्षतिग्रस्त जाली का निरीक्षण कर मरम्मत कराई जाएगी।
हयात सिंह परिहार, प्रभारी ईओ नगरपालिका बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed