फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face problems.

Bageshwar News: बागेश्वर में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Sun, 10 Sep 2023 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 10 Sep 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
People face problems.
बागेश्वर/कांंडा/कपकोट/गरुड़। जिलेभर में शुक्रवार रात से बारिश का सिलसिला जारी है और जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे शनिवार को बागेश्वर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

शुक्रवार रात और शनिवार तड़के जिलेभर में बारिश हुई। सुबह करीब 9 बजे बारिश का सिलसिला थमा। सुबह 11:30 बजे से एक बार फिर हल्की बारिश शुरू हुई। कांडा, कपकोट, गरुड़, कौसानी, डंगोली, ग्वालदम में दिनभर बारिश होती रही। बारिश के चलते जिला मुख्यालय के मंडलसेरा की सड़क कीचड़ से सन गई जिससे वाहन चलाने में चालकों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार शनिवार सुबह 8 बजे तक बागेश्वर क्षेत्र में 8 एमएम, गरुड़ में 5 एमएम, कपकोट में 10 एमएम, डंगोली में 3.5 एमएम, लीती में 6 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। शनिवार सुबह 8 बजे बाद हुई बारिश का रिकार्ड रविवार को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन सड़कों पर यातायात बाधित


बागेश्वर। चार जुलाई से बंद काफलीकमेड़ा सड़क, 26 जुलाई से बंद कठपुड़ियाछीना-सेराघाट सड़क और बीते 21 अगस्त से बंद शामा-रामगंगा पुल सड़क पर शनिवार को भी यातायात बहाल नहीं हुआ। संवाद



कलमठ बंद होने से मकान में घुसा पानी
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। मासी-चौखुटिया मुख्य मार्ग का कलमठ बंद होने से भगोती क्षेत्र की ग्राम पंचायत जौलचरा में आवासीय भवन, दुकान में पानी और मलबा घुस गया। इससे घर और दुकान का सामान खराब हो गया है। भवन स्वामी ने किसी तरह पानी बंद किया। लोगों ने भविष्य के खतरे को देखते हुए कलमठ को जल्द खोलने की मांग की है। मकान स्वामी डॉ. हरिदत्त ने कहा कि कलमठ खोलने की मांग कई बार की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed