फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People Demands for development

गुरु गोरखनाथ, काशिल देव और भगवती मंदिर को पर्यटन सर्किट से जोड़ने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
People Demands for development
कपकोट में बीसूका उपाध्यक्ष गढ़िया को ज्ञापन देते लोग। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
चिरतकोट के जंगल में स्थित गुरु गोरखनाथ, माता भगवती और कपकोट गांव के काशिल देव मंदिरों को पर्यटन सर्किट से जोड़ने की मांग उठने लगी है। शनिवार को मंदिर समितियों के पदाधिकारियों ने बीसूका उपाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया को ज्ञापन देकर मंदिरों का समुचित विकास करवाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सीता देवी और मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश चंद्र सिंह कपकोटी के नेतृत्व में ग्रामीणों का शिष्टमंडल बीसूका के प्रदेश उपाध्यक्ष गढ़िया से मिला। उन्होंने बताया कि काशिल देव को न्याय का देवता माना जाता है। क्षेत्र के लोगों में इनके प्रति अपार आस्था है। चिरतपकोट की पहाड़ी में बसे गोरखनाथ, मां भगवती और बाण देवता के मंदिरों में भी साल भर भक्तजन पूजा-अर्चना करने आते हैं।
विज्ञापन

ये मंदिर सुरम्य और रमणीय स्थान पर बसे हैं। यह स्थान क्षेत्र की प्राकृतिक खूबसूरती का लुत्फ उठाने के लिए भी मुफीद हैं। समिति के पदाधिकारियों ने सभी मंदिरों में अच्छे रास्ते बनवाकर उनमें पथ प्रकाश की उचित व्यवस्था करवाने, भक्तों के बैठने के लिए बैंच का निर्माण, पुस्तकालय की स्थापना, रात के ठहरने के लिए धर्मशाला और चिरपतकोट जाने के लिए रोपवे का निर्माण, मंदिरों में पीने के पानी की व्यवस्था, सुरक्षा के लिए चहारदीवारी और चैनल गेट बनवाने आदि की मांग की। वहां पूर्व प्रधान गणेश उपाध्याय, जमन सिंह बिष्ट, गिरीश जोशी, आनंद सिंह बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरयू नदी में मोटर पुल का हो निर्माण
कपकोट। नगर पंचायत क्षेत्र की आबादी और वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ ही सरयू नदी में एक और मोटर पुल बनाने की मांग उठने लगी है। शनिवार को विभिन्न वार्ड के सभासदों ने बीसूका के प्रदेश उपाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया को ज्ञापन सौंपकर वार्ड नंबर दो के पुराने डाकघर के पास से मोटर पुल का निर्माण कराने की मांग की। कहा कि पुल बनने से नगर को जाम से निजात मिलेगी। अस्पताल, बैंक, स्कूल, डाकघर आने-जाने वालों को भी इसका लाभ मिलेगा। वहां सभासद शामली देव, तनुज तिरुवा, गधेश उपाध्याय, तारा सिंह, हरीश कपकोटी, गिरीश जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed