फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People are still not ready to follow social distancing

सोशल डिस्टेंस का पालन करने को अब भी लोग संजीदा नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
People are still not ready to follow social distancing
बागेश्वर। पुलिस, प्रशासन की लगातार कोशिशों के बाद भी लॉकडाउन की अवधि में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को संजीदा नहीं हैं। यही नहीं लोग सुबह छह बजे से सड़कों में निकल आ रहे हैं। हालांकि लॉकडाउन में छूट की अवधि में बुधवार की भी कम लोग खरीदारी के लिए निकले।
विज्ञापन

लॉकडाउन की अवधि में सुबह 7 बजे से दोपहर एक बजे तक आवश्यक सामान की खरीदारी के लिए लोगों को छूट मिल रही है लेकिन कुछ लोग हैं, जो सुबह छह बजे से सड़कों पर निकल जा रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए बगैर सड़कों में चल रहे हैं। एक साथ बैठकर गप्पे मार रहे हैं। अधिकतर लोग सामाजिक दूरी बनाए रखने का भी भरसक प्रयत्न कर रहे हैं। हाथ मिलाने के स्थान पर नमस्कार को तवज्जो दे रहे हैं परंतु नासमझों पर जागरूकता अभियानों का भी असर नहीं पड़ रहा है। लोगों को सामाजिक दूरी का हरहाल में पालन करना होगा, इसी से कोरोना को हराया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed