फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Pay scale of forest officers should be revised

वन दरोगाओं का वेतनमान संशोधित किया जाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Pay scale of forest officers should be revised
FOREST_DEPARTMENT-vin-1493720929_835x547.jpg
बागेश्वर। सहायक वन कर्मचारी संघ की शनिवार को राधाकृष्ण मंदिर में बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने वन दरोगाओं का वेतनमान संशोधित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से ठंडी और गरम वर्दी नहीं दी जा रही है जबकि शासनादेश के अनुसार हर साल ठंडी वर्दी और तीसरे साल में गरम वर्दी देने का प्रावधान है। वर्दी न मिलने से वन कर्मी परेशान हैं। वन दरोगा भूपाल राम ने बताया कि उन्हें 4200 का ग्रेड वेतन नहीं दिया जा रहा है, जबकि चतुर्थ श्रेणी से वन दरोगा पद पर पदोन्नत हो चुके कर्मचारियों को यह ग्रेड वेतन दिया गया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा निर्वाचन में ड्यूटी पर मिलने वाले यात्रा भत्ता भी नहीं दिया गया है। उन्होंने वन दरोगाओं का वेतनमान संशोधन करने की मांग की। कहा कि पौष्टिक आहार भत्ता, जोखिम भत्ता संबंधी मांग शासन पर लंबित है। अध्यक्ष गणेश चतुर्वेदी, जिला मंत्री चंदन सिंह टंगड़िया ने भी सदस्यों को एकजुटता का संदेश दिया।
विज्ञापन

गणेश अध्यक्ष, चंदन मंत्री बने
बागेश्वर। प्रांतीय वरिष्ठ संयुक्त मंत्री दामोदर जोशी की देखरेख में सहायक वन कर्मचारी संघ की शाखा कार्यकारणी गठित की गई। इस चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। इसके तहत गणेश चतुर्वेदी अध्यक्ष, पूरन सिंह कार्की उपाध्यक्ष , चंदन सिंह टंगड़िया जिला मंत्री, गजेंद्र सिंह गढिया संगठन मंत्री, शंकर दत्त कांडपाल प्रचार मंत्री, कैलाश चंद्र जोशी संप्रेक्षक, मान सिंह कोरंगा संरक्षक, शिव राम कोषाध्यक्ष बने। भूपाल राम बागेश्वर रेंज, रघुवीर सिंह दानू कपकोट, हेमंत सिंह हरडिय़ा धरमघर, नंदन सिंह सुरकाली ग्लेशियर, शंकर सिंह बिष्ट गढखेत, गुलाब सिंह कोरंगा बैजनाथ रेंज मंत्री चुने गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed