फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   patangali

रोगों से मुक्ति का द्वार है योग : गीता

Tue, 05 Jan 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Tue, 05 Jan 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन

मंगलवार पतंजलि योग पीठ का 21वां और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट का सातवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने कहा कि नियमित योग करने से कई रोगों से मुक्ति मिलती है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि योग मुफ्त दवा है। नगर पालिकाध्यक्ष रावल, समिति के संरक्षक गणेश दत्त पांडे और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी दीप चंद्र जोशी ने समाधान नामक पुस्तिका का विमोचन किया। प्राविधिक शिक्षा निकेतन के बच्चों को स्वेटरें बांटी गईं।
विज्ञापन


तहसील मार्ग स्थित कार्यालय में नगर पालिकाध्यक्ष रावल ने कहा कि योग को घर-घर पहुंचाने के लिए पतंजलि योग पीठ समर्पित भाव से काम कर रहा है। इस मौके पर वर्तमान परिप्रेक्ष्य में ‘योग की प्रासंगिकता और एक कदम स्वच्छता की ओर’ विषय पर आयोजित निबंध, क्विज, वाद-विवाद और चित्रकला प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिताओं में पहला, दूूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को  देवमुनि भूपाल सिंह धपोला ने आकर्षक पुरस्कार भेंट किए। कार्यक्रम में योग के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वालों दीप चंद्र जोशी, गणेश पांडे, गणेश कांडपाल, मोहन बृजवासी, मोहन भरड़ा और तारा रावत को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीप चंद्र जोशी न किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां इंद्रा मिश्रा, चंपा फर्स्वाण, कमलेश मेहता, गिरीधारी सिंह रावत, नंदन सिंह नेगी, त्रिलोक सिंह शाही, विद्या कांडपाल, हयात सिंह मेहता, केशवानंद जोशी और दान सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed