{"_id":"57095b714f1c1b822dc81304","slug":"paralegal-volunteer","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sun, 10 Apr 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
पैरालीगल स्वयंसेवक
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर। नेशनल प्लान ऑफ एक्शन के तहत राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर अर्द्धविधिक कार्यकर्ताओं और पैनल अधिवक्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर जिला जज ने कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने में सहायता करने को कहा।
विज्ञापन
बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज यूएस नबियाल ने कार्यकर्ताओं से कार्य क्षेत्र में आ रही परेशानियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र के अस्पतालों और स्कूलों में जाकर डाक्टर और शिक्षक उपस्थित हैं या नहीं यह भी देखना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने महिलाओं को परित्यक्ता पेंशन दिलाने में सहायता करने के भी निर्देश दिए। बैठक में प्राधिकरण की सचिव ज्योत्सना, नामित अधिवक्ता गोविंद बल्लभ उपाध्याय, रमेश सनवाल, जगदीश आर्या, गिरीश कोरंगा सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन