फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   para bheeda ki basanti chyodi rooma jhooma

पारा भीड़ा की बसंती छ्योड़ी रुमा झूमा

Fri, 14 Apr 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Fri, 14 Apr 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
para bheeda ki basanti chyodi rooma jhooma
धरमघर में थिरकते कलाकार - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
धरमघर महोत्सव की पहली शाम लोक कलाकार पप्पू कार्की और प्रहलाद मेहरा के नाम रही। दोनों कलाकारों के गीतों की प्रस्तुतियों पर दर्शक देर रात तक थिरकते रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक बलवंत भौंर्याल ने किया। 
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत पप्पू कार्की ने देवी भगवती मैया, कोटगाड़ी की देवी मैया गाकर की। इसके बाद ऐजा रे चैत बैसाखा, मेरो मुन्स्यारा, पारा भीड़ा की बसंती छ्योड़ी रुमा झूमा, ओ लाली हो लाली हौसिया आदि कुमांऊनी गीत प्रस्तुत किए। प्रहलाद मेहरा ने कै धुरी फुलौंछ मासी को फूल, त्वील कतू भल रूप पायोछ सहित कई लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। धरमघर क्षेत्र की लोक गायिका ने गाला गलोबंद, चंद्रप्रकाश म्यूजिकल ग्रुप हल्द्वानी के कलाकारों ने पारा भीड़ा बुरुसी फुली रे प्रस्तुत किया। हास्य कलाकार एवं लोकप्रिय गायक शिरोमणि भतरोंजी ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को खूब लोटपोट किया। इससे पूर्व महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने विधायक बलवंत भौंर्याल का स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए मुख्य अतिथि देर रात तक मंच पर बैठे रहे। महोत्सव समिति के अध्यक्ष गोकुल पंचपाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रमों का संचालन केदार महर ने किया। 
विज्ञापन


किशन ने जीती 10 किमी की दौड़
धरमघर। धरमघर महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही दिन में स्कूूली बच्चों की विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। इसके तहत शुक्रवार को 10 किमी की दौड़ आयोजित की गई। इसमें 25 छात्रों ने धरमघर से कोटमन्या तक दौड़ लगाई।  प्रतियोगिता में किशन कोरंगा पहले, मनीष मेहता दूसरे, प्रकाश कोरंगा तीसरे स्थान पर रहे। बालिकाओं की दो किमी की दौड़ में भावना कार्की पहले, नीलम राठौर दूसरे, वर्षा रावत तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा स्कूली बच्चों ने मंच में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed