{"_id":"57e958094f1c1bf50a575002","slug":"panchayat-act-to-implement-the-princes-lockout","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत एक्ट लागू करने को लेकर प्रधानों ने की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत एक्ट लागू करने को लेकर प्रधानों ने की तालाबंदी
अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Mon, 26 Sep 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
तालाबंदी करते प्रधान
- फोटो : अमर उजाला
ग्राम प्रधान संगठन की ब्लॉक इकाई ने राज्य का अपना पंचायती राज एक्ट लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर विकास खंड मुख्यालय में तालाबंदी की। संगठन ने एलान किया है कि प्रधानों की मांगों का निस्तारण जल्दी नहीं किया गया तो आंदोलन को शीघ्र उग्र रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष नवीन ममगई के नेतृत्व में प्रधानों ने पूर्व कार्यक्रम के तहत सोमवार को विकास खंड मुख्यालय में तालाबंदी कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रधान संगठन के अध्यक्ष ममगई ने कहा कि राज्य का आज तक अपना अलग से पंचायती राज एक्ट नहीं है। राज्य सरकार उप्र के पंचायत एक्ट से काम चला रही है।। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत प्रधानों ने अपने- अपने गांव में लाखों रुपये के काम करा लिए हैं।
विज्ञापन
पंजीकृत मजदूरों को आज तक मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया। प्रधानों ने विधायक और सांसद की निधि की तरह प्रधान निधि, पर्वतीय जिलों में निर्माण कार्यों के रॉयल्टी बंद करने, प्रधानों को दस हजार रुपये प्रति माह मानदेय देने को कहा। तालाबंदी करने वालों में प्रधान संगठन के ब्लॉक महामंत्री मंगल राणा, कमला बिष्ट, शंकर सिंह, नंदन सिंह, कैलाश पांडे, भूपाल राम दयाल गिरी आदि मुख्य थे।
विज्ञापन