{"_id":"579467574f1c1b4e45c4b44b","slug":"pan-masala-nine-shoppers-make-invoices","type":"story","status":"publish","title_hn":"पान मसाला बेचने पर नौ दुकानदारों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पान मसाला बेचने पर नौ दुकानदारों के चालान
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Sun, 24 Jul 2016 12:29 PM IST
विज्ञापन
चालान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ के एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट ने लाल पुल और राजकीय इंटर कॉलेज गरुड़ के आसपास के नौ दुकानदारों का चालान काटा। एसडीएम ने स्कूल, कॉलेजों के आसपास के दुकानदारों को हिदायत दी है कि स्कूल, कॉलेजों के पास पान मसाला बेचता दुकानदार पाया गया तो उसकी दुकान सीज कर दी जाएगी।
विज्ञापन
एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट ने उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल लाल पुल, राजकीय इंटर कॉलेज के आसपास दुकानों पर औचक छापा मारा। एसडीएम ने पान मसाला बेचने के आरोप में नौ दुकानदारों का चालान काटा।
विज्ञापन
एसडीएम ने क्षेत्र के पटवारियों, थानाध्यक्ष बैजनाथ, कौसानी, डंगोली से स्कूल, कॉलेजों के आसपास पान मसाला बेचने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को कहा है। वहां थानाध्यक्ष केएस रावत, कानूनगो गोपाल सिंह बिष्ट, पटवारी देशदीपक वर्मा आदि थे।
विज्ञापन