फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Overloading effects electric appliances

ओवरलोडिंग की मार, जलने लगे बिजली के तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Overloading effects electric appliances
Overloading effects electric appliances
बागेश्वर। दो दिन की बारिश, बर्फबारी के कारण लोगों ने गीजर, रूम हीटर, ब्लोअर का उपयोग बढ़ा दिया है। इस कारण बिजली की ओवरलोडिंग होने लगी है। पिछले सप्ताह कौसानी में भी एलटी लाइन जल गई थी जबकि मंगलवार को पिंडारी रोड स्थित कंट्रीवाइड स्कूल के पास केबल टूट गई थी। इस कारण एक ट्रांसफार्मर बंद हो गया था। यूपीसीएल के ईई भास्कर पांडे ने बताया कि बुधवार को केबल बदली गई। इसके बाद ही बिजली की आपूर्ति बहाल हो सकी। होटल एसोसिएशन कौसानी के अध्यक्ष बबलू नेगी ने भी यूपीसीएल से होटलों के लिए अलग फीडर बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम हथरसिया पचार निवासी चंद्रशेखर पांडे ने बताया कि दुग नाकुरी तहसील क्षेत्र बनलेख में रोजाना सुबह-शाम दो-तीन घंटे की अघोषित कटौती की जा रही है। इस कारण उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। उन्होंने यूपीसीएल के इंजीनियरों से सामान्य अनुरक्षण की पूर्व सूचना अखबारों में छपवाने की मांग की है। दो दिन पहले मेहनरबूंगा में टिनशेड में करंट फैल गया था। ऐसी घटनाएं रोकने के लिए विभागीय इंजीनियरों ने लोगों से सावधानी भी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed