{"_id":"69fe2a5f030532578e0ae74c","slug":"outstanding-workers-and-children-honored-on-world-red-cross-day-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-124686-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर उत्कृष्ट कार्यकर्ता और बच्चे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर उत्कृष्ट कार्यकर्ता और बच्चे सम्मानित
Fri, 08 May 2026 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 08 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से किए जा रहे मानवीय कार्यों को रेखांकित करते हुए उत्कृष्ट सेवा देने वाले कार्यकर्ताओं और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण ने डीएम आकांक्षा कोंडे का बैच अलंकरण कर किया गया। डीएम कोंडे ने रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आपदा और अन्य विषम परिस्थितियों में संस्था की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहती है। सोसाइटी के सचिव आलोक पांडेय ने जिले में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट पेश की। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उत्कर्ष पांडेय, कीर्ति, हितांश, मेघा, दीपशिखा, श्वेता, शांतनु और सगुण को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। क्षेत्र में सराहनीय सेवा देने वाले डॉ. हरीश दफौटी, मोहिनी कोरंगा, रमेश पर्वतीय, संजय साह जगाती, वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा, नीरज उपाध्याय और प्रेमा रावत को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। संवाद