{"_id":"62e825157269297ee52876b2","slug":"others-bageshwar-news-hld471066779","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी से रेत निकाल रहा नेपाली मजदूर बहा, नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी से रेत निकाल रहा नेपाली मजदूर बहा, नहीं चला पता
विज्ञापन
बागेश्वर में सरयू नदी में बहे नेपाली मजदूर की खोजबीन करते पुलिस कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। उफनती सरयू नदी से रेता निकालने के दौरान सोमवार सुबह नेपाली मजदूर नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। मजदूर का कोई पता नहीं चल सका है।
सोमवार सुबह एक नेपाली मजदूर कठायतबाड़ा में सरयू नदी से अवैध तरीके से रेता निकाल रहा था। सुबह करीब आठ बजे वह नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। बागेश्वर की प्रभारी तहसीलदार दीपिका आर्या ने आपदा प्रबंधन विभाग को दी जानकारी में बताया कि नदी में बहने वाले मजदूर की शिनाख्त राम बहादुर कार्की निवासी देहलेख टूलु नगर (नेपाल) के रूप में हुई है। सूचना मिले पर पुलिस, फायर, जल पुलिस की टीम ने मजदूर की खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला।
इधर, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मजदूर सरयू नदी से रेता निकाल रहा था। सरयू नदी से रेता निकालने वाले तत्वों पर अंकुश न लगने से सोमवार की घटना सामने आई है। कोतवाल जेएस ढकरियाल का कहना है कि मजदूर अवैध खनन कर रहा था। इधर, रविवार को सरयू नदी में कूदे बनखोला निवासी पवन उर्फ लारा (28) और 17 जुलाई को नदी में बही स्यालडोबा निवासी महिला जीवंती पांडे जया का भी कोई सुराग अब तक नहीं लगा है।