{"_id":"5dea94568ebc3e1b9261d970","slug":"organizing-committees-of-uttarayani-fair-set-up-bageshwar-news-hld3668964107","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरायणी मेले के आयोजन समितियां गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरायणी मेले के आयोजन समितियां गठित
विज्ञापन
नगर पालिका बागेश्वर की बोर्ड बैठक में उत्तरायणी मेले की तैयारी करते पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ए
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नगर में उत्तरायणी मेला अगले माह होगा। प्रशासन समेत नगर पालिका ने भी इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए शुक्रवार को हुई बोर्ड बैठक में कई प्रस्ताव पारित किये गये। मेले के आयोजन के लिए कई समितियों का गठन किया गया।
पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया कि मेले में पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून उड़ाने वाली टीम समेत कई जिलों के सांस्कृतिक दल भी बुलाए जाएंगे। इसके लिए संबंधित पार्टियों से संपर्क किया जाएगा। मेले के दौरान सरयू बगड़ समेत नुमाइशखेत, भोटियापड़ाव में भी दुकानें लगेंगी। इनके लिए विसंगति सुधारकर किराया भी संशोधित किया गया। कहीं किराया घटाया और कहीं बढ़ाया भी गया है।
सूरजकुंड के पास जनेऊ घाट पर प्रकाश व्यवस्था भी की जाएगी। सभी वार्ड स्तर पर निर्माण कार्य किये जा रहे हैं। इनकी गुणवत्ता समेत समय पालन पर भी जोर दिया गया। ईओ राजदेव जायसी ने संचालन किया। बैठक में नीमा दफौटी, बबीता पांडे, नीमा ड्याराकोटी, प्रेम सिंह हरड़िया, रूपा देवी, मुन्नी मेहता, कैलाश आर्या, धीरेंद्र परिहार, नवीन आर्या, नितेश वर्मा आदि मौजूद थे।