फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Opposition to construction of trenching ground in Pagana intensifies

Bageshwar News: पगना में ट्रंचिग ग्राउंड बनाने का विरोध तेज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Opposition to construction of trenching ground in Pagana intensifies
बागेश्वर। नगरपालिका की ओर से पगना में प्रस्तावित ट्रंचिंग ग्राउंड का विरोध तेज होता जा रहा है। ग्रामीणों ने डीएम को पत्र देकर इसके निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को ग्रामीणों ने डीएम से उनके कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने ने क्षेत्र में ट्रंचिंग ग्राउंड के निर्माण से होने वाली समस्याओं के बारे में बताया। सामाजिक कार्यकर्ता सज्जन लाल टम्टा ने बताया कि ट्रंचिंग ग्राउंड नगर की जरूरत है। नगरपालिका ने इसके लिए पालिका क्षेत्र में जमीन चयनित कर इसका समाधान करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए चयनित भूमि के समीप से टनकपुर-बागेश्वर रेलवे लाइन के लिए सर्वे हुआ है। वहां ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने से भविष्य में रेललाइन का निर्माण भी प्रभावित हो सकता है। उन्होंने ग्रामीणों के विरोध के बाद भी ट्रंचिंग ग्राउंड का निर्माण होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर राकेश नेगी, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed