फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   One thousand students took the Indian culture knowledge test

1000 विद्यार्थियों ने दी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
One thousand students took the Indian culture knowledge test
बागेश्वर में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा देते विद्यार्थी। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से मंगलवार को बागेश्वर के विद्यालयों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई है। परीक्षा में कक्षा पांच से 12 वीं तक के करीब एक हजार छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

गायत्री परिवार ने बागेश्वर के कंट्रीवाइड, महर्षि विद्या मंदिर, गायत्री विद्या मंदिर, आनंदी एकेडमी, सैनिक स्कूल, इंटर कालेज क्वैराली, विवेकानंद विद्या मंदिर समेत 11 स्कूलों में परीक्षा हुई। आयोजक प्रकाश साह ने बताया कि जिला और राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र और धनराशि देकर सम्मानित किया जाएगा। परीक्षा का उद्देश्य नई पीढ़ी के बच्चों में विवेकशीलता, मानसिक विकास, दूरदर्शिता और भारतीय संस्कृति के प्रति उन्हें जागरूक करना है। परीक्षा संयोजक का कार्य हरीश सोनी ने किया। इस मौके पर गोविंद सिंह बाफिला, अनिल साह, दुर्गा असवाल, मनीष पांडे, दीपक परिहार, रोहित पंत, आनंद सिंह, भावना मलड़ा मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed