फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   One Stop center in bageshwar

वन स्टॉप सेंटर के लिए गाड़गांव में 126.50 वर्ग मीटर भूमि हस्तांतरित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
One Stop center in bageshwar
बागेश्वर। महिलाओं और बालिकाओं के व्यक्तित्व के विकास, उनके अधिकारों को संरक्षित करने के लिए अभी भगीरथी मंडलसेरा के पुराने सीएमओ कार्यालय में वन स्टॉप सेंटर (ओएससी) संचालित है। इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए डीएम विनीत कुमार ने गाड़गांव में चिह्नित राजस्व विभाग की 126.50 वर्ग मीटर भूमि महिला एवं बाल विकास विभाग को हस्तांतरित कर दी है।
विज्ञापन

ओएससी में किसी प्रकार की हिंसा आदि से पीड़ित महिलाओं, बालिकाओं को एक ही स्थान पर चिकित्सकीय, कानूनी सहायता, परामर्श, सामाजिक सहयोग, रिपोर्ट दर्ज कराने में सहायता, काउंसलिंग की सुविधाएं दिलाई जाती हैं। इसके माध्यम से एक ही छत के नीचे पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को तत्काल आपातकालीन एवं गैर आपातकालीन सुविधा दिलाते हुए उन्हें मनोवैज्ञानिक परामर्श दिया जाता है। हिंसा या अन्य प्रकार का उत्पीड़न झेल रही महिलाओं, बालिकाओं को ओएससी के माध्यम से मदद दिलाई जाती है।
विज्ञापन

ओएससी की समीक्षा के दौरान पिछले दिनों जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र बिष्ट ने इस सेंटर के स्थायी भवन निर्माण के लिए डीएम से भूमि आवंटन की मांग की थी। डीएम ने महिला एवं बाल विकास विभाग को निशुल्क हस्तांतरित की। बताया कि आवंटित भूमि का उपयोग शासन से अनुमोदित एवं स्वीकृत परियोजना के लिए किया जाय। कहा कि यदि विभाग हस्तांतरित भूमि को तीन वर्षों तक प्रस्तावित कार्य के लिए उपयोग में नहीं लाता है तो वह मूल विभाग राजस्व विभाग में स्वत: निहित हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed