{"_id":"6154ad498ebc3e0ded693652","slug":"one-injured-with-lightning-bageshwar-news-hld439726879","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन महिलां समेत चार लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन महिलां समेत चार लोग झुलसे
विज्ञापन
कांडा सीएचसी में भर्ती पूरन चंद्र।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर/कांडा। बागेश्वर के डोबा गांव में बिजली गिरने से तीन महिलाएं झुलस गईं। वहीं, कांडा के जाखनी गांव में भी बिजली गिरने से एक युवक जख्मी हुआ है।
बुधवार की शाम को अमसरकोट के डोबा गांव की तीन महिलाएं जंगल में घास काटने के लिए गईं थीं। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया। बादल गरजने लगे। बिजली चमकने लगी। इसी दौरान जंगल में बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से जया देवी पत्नी गिरीश सिंह, मोहनी देवी पत्नी खीम सिंह और गीता देवी पत्नी शंकर सिंह झुलस गईं। परिजन तीनों महिलाओं को जिला अस्पताल लेकर आए। दो महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया जबकि जया देवी अस्पताल में भर्ती है।
उधर, कांडा के जाखनी गांव में बुधवार शाम तुन के पेड़ पर बिजली गिर गई। पास ही में पूरन चंद्र (35) लकड़ी के लट्ठे में घास का लूटा बना रहा था। वह बिजली की चिंगारी की चपेट में आकर झुलस गया। उसका दाहिना अंग सुन्न हो गया। वह बेहोश हो गया। पास ही परिजन भी खड़े थे। उनकी चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पूरन चंद्र को लूटे से नीचे उतारा और 108 सेवा को घटना की सूचना दी। 108 वाहन से उसे सीएचसी कांडा ले जाया गया। उसे होश आ गया है। सीएचसी कांडा में भर्ती किया गया है।