फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   One foot in the village, in the second city

एक पांव गांव में, दूसरा शहर में

Thu, 05 Jan 2017 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Thu, 05 Jan 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
One foot in the village, in the second city
विधायक चंदन दास - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के वर्तमान विधायक चंदन राम दास का एक पांव गांव में है, तो दूसरा शहर में। विधायक रहते तो खुद शहर में हैं, पर वोट तो उन्हें गांव से भी चाहिए। ऐसे में विकास के मामले में पिछड़े खरेही क्षेत्र पर इस समय विधायक ने फोकस किया हुआ है।
विज्ञापन



बागेश्वर विधान सभा सीट से विधायक चंदन राम दास अपना दूसरा कार्यकाल पूरा करने जा रहे हैं। इस विधानसभा में 108737 मतदाता हैं। इनमें 55323 पुरुष, 53414 महिला मतदाता शामिल हैं, जबकि 3057 सर्विस मतदाता हैं। इस विधान सभा में बागेश्वर, शहर, गरुड़, खरेही पट्टी है। विधानसभा का खरेही पट्टी क्षेत्र अभी विकास में बेहद पीछे हैं। यहां के कई गांव सड़क से नहीं जुड़ सके हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा की सुविधाएं भी बेहतर नहीं हैं। विधायक दास की पहली पसंद गरुड़ क्षेत्र ही रहा है। पिछले चुनावों में गरुड़ के अधिकांश बूथों में उन्होंने अन्य प्रत्याशियों के मुकाबले अच्छे वोट हासिल किए हैं। अब वह स्वयं शहर में ही रहते हैं।
विज्ञापन



विधायक दास अब खरेही पट्टी के दौरे बढ़े हैं। किसी निर्माण कार्य का भूमि पूजन हो या फिर क्रिकेट प्रतियोगिता, हर कार्यक्रम में वह अपनी उपस्थिति बना रहे हैं। लोगों को अपनी ओर से कराए गए विकास की जानकारी दे रहे हैं। भविष्य में विकास का वादा भी कर रहे हैं। इस सबके बीच उन्होंने बागेश्वर शहर, गरुड़ के कार्यक्रमों में भी अपनी उपस्थिति बनाई है। इस समय विधायक दास का एक पांव शहर में तो दूसरा पांव गांव में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed