{"_id":"6551d53870e396fd2f09ac34","slug":"one-dead-and-one-injured-in-bike-collision-in-bageshwar-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर मातम: दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर मातम: दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, एक घायल
Mon, 13 Nov 2023 01:20 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 13 Nov 2023 01:20 PM IST
सार
बागेश्वर कपकोट रोड में बालीघाट से आगे दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत (bike collision in bageshwar) हो गई। हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मृतक मोहम्मद असद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवाली शाम बागेश्वर कपकोट रोड में बालीघाट से आगे दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत (bike collision in bageshwar) हो गई। हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, दिवाली के दिन शाम व्यापारी मोहम्मद असद (58) पुत्र सगीर अहमद निवासी विजयनगर गाजियाबाद हाल निवासी दुगबाजार (बागेश्वर) कपकोट से बाइक से बागेश्वर आ रहे थे। शाम करीब छह बजे बागेश्वर से कपकोट की ओर जा रही बाइक में बालीघाट से आगे मानीखेत के पास आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोहम्मद असद की मौके पर ही मौत हो गई। बागेश्वर से कपकोट जा रहा बाइक सवार अजय कुमार (19) पुत्र कुंदन राम निवासी झटक्वाली (कपकोट) गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। प्रभारी कोतवाल खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल को जिला अस्पताल भेजा। घायल को अधिक चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया। मृतक का पंचनामा भरकर जिला अस्पताल के मोर्चरी भिजवाया। सोमवार को मृतक का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजन शव गाजियाबाद ले गए।