फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   One and a half thousand fare from Bageshwar to Haldwani

बागेश्वर से हल्द्वानी के लिए डेढ़ हजार किराया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 04:15 PM IST
विज्ञापन
One and a half thousand fare from Bageshwar to Haldwani
बागेश्वर। कोरोना काल में वाहनों का अभाव का असर सवारियों की जेब पर पड़ रहा है। इन दिनों बागेश्वर से बाहर जाने वाली टैक्सियों में यात्रियों से दोगुने से भी अधिक किराया वसूला जा रहा है। बागेश्वर से हल्द्वानी आ रहे सवारियों से डेढ़ हजार तक किराया लेने की बात सामने आई है। वाहन चालकों ने किराया अधिक लेने का कारण तेल की बढ़ी कीमतों और 50 प्रतिशत सवारियां ले जाना बताया है। जबकि सरकार ने किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। किराया अब भी पुरानी दरों पर है। चालकों की मनमानी लोगों पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन

कोविड कर्फ्यू के बीच वाहनों का आवागमन जारी है। केमू की बस न चलने से यात्रियों को टैक्सियों का सहारा लेना पड़ रहा है। रोडवेज की बसें भी तय रूटों पर ही चलती हैं। बागेश्वर से हल्द्वानी का किराया पांच सौ के स्थान पर डेढ़ हजार, अल्मोड़ा का ढाई सौ के स्थान पर छह सौ, गरुड़ का साठ के स्थान पर सौ, कपकोट का साठ के स्थान पर डेढ़ सौ रुपये किराया वसूला जा रहा है। कई जगहों पर अति आवश्यक कारणों से सफर कर रहे लोगों से तीन गुना तक किराया लिया जा रहा है।
विज्ञापन

बागेश्वर में पांच टैक्सी स्टैंड है। जहां से लोकल और बाहर के लिए वाहनों का आवागमन होता है। ताकुला टैक्सी स्टैंड से हल्द्वानी के लिए टैक्सी में बैठे में सागर जोशी ने बताया कि हल्द्वानी के लिए डेढ़ हजार का किराया तय हुआ है। अल्मोड़ा जा रहे राजेंद्र बनकोटी ने छह सौ किराया दिया। कपकोट जा रहे शंकर गढ़िया ने डेढ़ सौ किराया लिए जाने की बता बताई। गरुड़ जा रहे दीपक कुमार ने सौ रुपये किराया दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों में 50 प्रतिशत सवारियों के संचालन के बाद भी किराए में बढ़ोतरी नहीं हुई है। जो वाहन चालक ज्यादा किराया ले रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। किराया ज्यादा लेने और सवारियां अधिक बैठाने पर 35 लोगों के चालान काटे गए हैं। यात्री किराया अधिक लेेने वाले चालकों की शिकायत आरटीओ कार्यालय में दें। - निखिल शर्मा संभागीय परिवहन अधिकारी, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed