फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   On the first day of the year, worship was performed at Bagnath, Baijnath and Kot Bhramari temples.

Bageshwar News: साल के पहले दिन बागनाथ, बैजनाथ, कोट भ्रामरी मंदिर में की पूजा अर्चना

Thu, 01 Jan 2026 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 01 Jan 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
On the first day of the year, worship was performed at Bagnath, Baijnath and Kot Bhramari temples.
बागेश्वर के बानाथ मंदिर में नववर्ष पर जला​भिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
बागेश्वर/गरुड़। नए साल के पहले दिन अधिकांश लोगों ने देवस्थानों में पूजा-अर्चना की। नगर के बागनाथ और गरुड़ के बैजनाथ व कोट भ्रामरी मंदिर में दोपहर तक श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला चलता रहा। ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में भी भक्तों ने शीश नवाकर सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की।
विज्ञापन

बागनाथ मंदिर में सुबह पांच बजे से ही लोग आने लगे थे। नगर समेत समीपवर्ती गांवों से आए श्रद्धालुओं ने सरयू के पावन जल से बाबा बागनाथ का अभिषेक किया। विधिवत पूजा-अर्चना कर नए साल में सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करने का आशीर्वाद मांगा। मंदिर परिसर में पंडितों से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पाठ भी करवाए। पंडित कैलाश चंद्र उपाध्याय ने कहा कि वैश्विक तौर पर एक जनवरी से नए साल का आगाज होता है। इस दिन लोगों को अपनी भीतर की नकारात्मकता को छोड़कर सकारात्मक बनने का संकल्प लेना चाहिए। गरुड़ के बैजनाथ मंदिर में भी सुबह से दोपहर तक श्रद्धालुओं का आना जारी रहा। क्षेत्रवासियों ने मंदिर में पूजा कर सुख और कल्याण की कामना की। क्षेत्र के कोट भ्रामरी मंदिर समेत अन्य देवस्थलों में भी लोगाें ने पूजा-अर्चना की। नए साल के पहले दिन कांडा, कपकोट, काफलीगैर, दुगनाकुरी क्षेत्र के मंदिरों में भी लोगों ने दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed