फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   On the eighth day, people only got two buckets of water

आठवें दिन भी लोगों को केवल दो-दो बाल्टी पानी मिला

Sat, 21 Apr 2018 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Updated Sat, 21 Apr 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
On the eighth day, people only got two buckets of water
कठायतबाड़ा में टैंकर से पानी भरती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

जखेड़ा पेयजल योजना में 8वें दिन भी पानी नहीं आया। कठायतबाड़ा क्षेत्र में जलापूर्ति के लिए जल संस्थान की ओर से पंपिग योजना चलाई गई लेकिन ज्यादातर घरों में केवल दो-दो बाल्टी ही पानी मिल सका। जल संकट वाले क्षेत्रों में विभाग ने टैंकरों से भी पानी बांटा।

विज्ञापन


कठायतबाड़ा के लिए आपूर्ति करने वाली जखेड़ा पेयजल योजना में एक सप्ताह से पानी नहीं आ रहा है। शुक्रवार को ग्रामीणों के चक्काजाम करने के बाद हरकत में आए जल संस्थान ने शनिवार को पंप से क्षेत्र में जलापूर्ति की लेकिन अधिकांश घरों में लोग केवल दो-दो बाल्टी पानी ही मिल सका।
विज्ञापन


जल संस्थान ने जल संकट से जूझ रहे कठायतबाड़ा, डिग्री कॉलेज, ठाकुरद्वारा आदि क्षेत्रों में टैंकर से पानी बांटा। टैंकर का लाभ भी सीमित लोगों को ही मिला। लोग पानी जुटाने में दिन भर इधर उधर भटकते नजर आए। परेशान लोगों ने जल संस्थान से जखेड़ा पेयजल योजना से आपूर्ति शीघ्र सुुचारु करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed