{"_id":"5bbba086867a55281371b6e3","slug":"on-the-150th-birth-anniversary-of-gandhiji-the-bjp-took-the-step","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी जी की 150वीं जयंती वर्ष पर भाजपाईयों ने पदयात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी जी की 150वीं जयंती वर्ष पर भाजपाईयों ने पदयात्रा निकाली
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Mon, 08 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
कपकोट में पदयात्रा निकालते भाजपाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती वर्ष के मौके पर नारेबाजी के साथ पदयात्रा निकाली। केदारेश्वर मैदान हिचौड़ी-कपकोट में स्वच्छता अभियान चलाया। गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं।
सोमवार सुबह कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया के नेतृत्व में लोनिवि के कपकोट स्थित डांक बंगले में एकत्रित हुए। कपकोट, पुल और भराड़ी बाजार से होते हुए केदारेश्वर मैदान तक पदयात्रा निकाली। मैदान में उगी कंटीली झाड़ियां साफ की और कूड़ा साफ किया। इस मौके पर हुई गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने गांधी जी का प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम... गाकर उन्हें भावपूर्वक याद किया।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने को कहा गया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री सुरेश कांडपाल, जिला मंत्री गीता ऐठानी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षों में विक्रम शाही, राम सिंह कोरंगा, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शेर सिंह बिष्ट, नगराध्यक्ष चंपा देवी, दयाल ऐठानी, प्रकाश जोशी, गिरीश जोशी, महिपाल दानू, सोनू देव, मुन्ना कपकोटी, गोविंद कपकोटी, भगवत गढ़िया, हरीश जोशी, गणेश मर्तोलिया और भुवन गढ़िया थे।