फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Number of students doing ITI is decreasing every year

हर साल घट रही है आईटीआई करने वाले विद्यार्थियों की संख्या

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
Number of students doing ITI is decreasing every year
बागेश्वर। नई तकनीक की मशीनों के अभाव, शिक्षकों की कमी और प्रशिक्षण उपरांत नौकरी नहीं मिलने के कारण आईटीआई करने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या हर साल घट रही है। आईटीआई का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद भी कई युवाओं को अच्छी नौकरी नहीं मिल पाना भी इसकी एक वजह मानी जा रही है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कांडा में इस साल केवल 22 युवाओं ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन

नवंबर में आईटीआई कांडा में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शुरू हुई थी। चार चरणों में संपन्न हुई काउंसलिंग के बाद 22 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। इसमें इलैक्ट्रीशियन का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए 18 और स्टेनों हिंदी में मात्र चार छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। जबकि इससे पहले सत्र में प्रवेश लेने के बाद 20 प्रशिक्षणार्थी बीच में ही आईटीआई छोड़कर चले गए। आईटीआई कांडा के प्रधानाचार्य कवींद्र सिंह कन्याल ने बताया कि इस साल आईटीआई करने वालों की संख्या घटी है। पिछले सत्र में 45 ने प्रवेश लिया था। जिले में पांच औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं। राज्य सरकार की ओर से संचालित आईटीआई गरुड़, नाकुरी, कठपुड़ियाछीना साल 2019 से बंद पड़े हैं। कपकोट और कांडा में आईटीआई की कक्षाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed