फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   NSUI protested

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का क्रमिक अनशन शुरू 19-51-48

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
NSUI protested
राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर के प्राचार्य डा. मनोज उप्रेती को ज्ञापन देते एनएसयूआई क? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर में शिक्षकों, कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने की मांग को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कालेज परिसर में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। आंदोलन स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि कालेज में शिक्षकों के कई पद रिक्त चल रहे हैं। जिससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में नगर समेत दूरस्थ इलाकों से बच्चे पढ़ने आते हैं। महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को परेशानियों से जूझना पड़ता है। शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय होते जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक शिक्षकों के पद नहीं भरे जाएंगे तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य डा. मनोज उप्रेती को ज्ञापन सौंपा। क्रमिक अनशन में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह परिहार, महासंघ कोषाध्यक्ष गणेश कुमार, उपाध्यक्ष बसंत कुमार, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष गोविंद चंदोला, मीडिया प्रभारी प्रकाश वाछमी, छात्र नेता विक्रम कुमार बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed