फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   NSUI locked out on demand of appointment of permanent director in bageshwar

Bageshwar News: स्थायी निदेशक की नियुक्ति की मांग पर एनएसयूआई ने की तालाबंदी, आंदोलन की चेतावनी दी

Mon, 07 Oct 2024 07:31 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 07 Oct 2024 07:31 PM IST
सार

पंडित बीडी पांडेय परिसर बागेश्वर में स्थायी निदेशक की तैनाती की मांग के लिए एनएसयूआई से जुड़े विद्यार्थियों ने निदेशक कक्ष में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
NSUI locked out on demand of appointment of permanent director in bageshwar
स्थायी निदेशक की नियुक्ति की मांग पर एनएसयूआई ने की तालाबंदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पंडित बीडी पांडेय परिसर बागेश्वर में स्थायी निदेशक की तैनाती की मांग के लिए एनएसयूआई से जुड़े विद्यार्थियों ने निदेशक कक्ष में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। एक सप्ताह के भीतर मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।

सोमवार को छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में आक्रोशित छात्रों ने निदेशक कक्ष में ताला जड़ा। विद्यार्थियों का कहना है कि एक महीने पहले परिसर को नए निदेशक मिले थे लेकिन वह सप्ताह में केवल तीन ही दिन सेवा दे रहे हैं। बाकी तीन दिन वह विश्वविद्यालय में रहते हैं। निदेशक के नियमित नहीं रहने से विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

विद्यार्थियों ने परिसर में छात्राओं के कॉमन रूम की बदहाली, आरओ मशीन की खराबी दूर करने, परिसर में उगी घास और झाड़ियों साफ करने, पोर्टल में आई तकनीकी खराबी के कारण दूर करने आदि समस्याओं का भी जल्द निदान करने की मांग की। वहां पर ललित कुमार, नीरज जोशी, प्रीति बोरा, संस्कार भारती, पंकज कुमार, सागर जोशी, प्रेम दानू, कविंद्र प्रसाद, दिव्या, हंसी, पायल गोस्वामी आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed