{"_id":"5c782694bdec2273833600f1","slug":"now-vehicles-will-run-on-ghingharutola-devli-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"घिंघारूतोला-देवली सड़क पर फर्राटा भरेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घिंघारूतोला-देवली सड़क पर फर्राटा भरेंगे वाहन
Thu, 28 Feb 2019 11:54 PM IST
दीपक नेगी
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
Published by: दीपक नेगी
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ साल पहले कटी तीन किमी लंबी घिंघारूतोला-देवली सड़क की सूरत अब जल्दी ही बदलेगी। शासन ने सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए एक करोड़ 76 लाख 26 हजार रुपये मंजूर कर दिए हैं। लोनिवि कपकोट ने सड़क को चमकाने के लिए निविदाएं आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कपकोट के विधायक बलवंत भौर्याल ने अपने पिछले कार्यकाल में देवली गांव को सड़क से जोड़ने के लिए घिंघारूतोला से तीन किमी लंबी सड़क मंजूर करवाकर कटवा भी थी लेकिन तब से सड़क की कायाकल्प के लिए किसी ने भी जहमत नहीं उठाई। बरसात में सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जबकि गर्मी के मौसम में सड़क से बेतरतीब धूल उठती है।
विज्ञापन
इससे हर कोई परेशान रहता है। विधायक भौर्याल ने लोनिवि के कपकोट डिवीजन के ईई को बैठाकर इस्टीमेट बनवाया और शासन को भिजवाया। भौर्याल ने बताया कि शासन ने सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए एक करोड़ 76 लाख 26 हजार रुपये मंजूर कर दिए हैं। लोनिवि ने प्रस्तावित कार्यों के निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित करने की कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सड़क के लिए बजट मंजूर होने पर खुशी जताई है। गांव के आनंद बल्लभ भट्ट, हरीश चंद्र, मदनमोहन भट्ट, विपिन भट्ट बिशन दत्त भट्ट आदि ने सीएम मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और विधायक भौर्याल का आभार जताया है।