फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Not to prevent the embankment Bhuktav

भूकटाव रोकने के लिए नहीं बना तटबंध

Wed, 08 Feb 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Wed, 08 Feb 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
Not to prevent the embankment Bhuktav
नदी गांव - फोटो : अमर उजाला
गोमती किनारे बसे नदी गांव की हजारों की आबादी की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। यहां पर आबादी तो लगातार बढ़ रही है लेकिन अभी तक भूकटाव रोकने के लिए तटबंध तक का निर्माण नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


जिला मुख्यालय के नदीगांव का तेजी से विस्तार हो रहा है। गोमती नदी किनारे स्थित इस क्षेत्र में पिछले एक दशक के भीतर सैकड़ों नए मकान बने हैं। इस क्षेत्र में कई मकानों का निर्माण नदी के एकदम मुहाने तक भी हुआ है। लेकिन इन भवनों की सुरक्षा के लिए आज तक कोई इंतजाम नहीं हुए हैं। स्थानीय लोग लंबे समय से सुरक्षा दीवार के निर्माण की मांग उठा रहे हैं।
विज्ञापन


इस पर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है। बरसात में गोमती के ऊफान पर आने से भूकटाव का खतरा बना रहता है। यदि समय रहते तटबंध नहीं बनाए गए तो बरसात में भूकटाव से भवनों को खतरा पैदा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र तटबंध बनाए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed