फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   No Road in Nayalmafi

मरीजों को डोली में ढोना नायलमाफी के लोगों की मजबूरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
No Road in Nayalmafi
बागेश्वर के नायलमाफी से बजुर्ग मरीज को डोली से लाते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। मानव चांद की सैर कर रहा है। कई महानगरों में बुलेट ट्रेन चल रही है लेकिन अपने पहाड़ के तमाम गांवों को एक अदद सड़क तक नहीं मिल सकी है। जिले की ग्राम पंचायत नायलमाफी भी उन्हीं अभागे इलाकों में शामिल है। सड़क से दूर होने के कारण आदिम जमाने की भांति आज भी वहां के लोगों का सहारा डोली ही है। रविवार को गांव के एक बीमार बुजुर्ग को गांव के लोग तीन किमी तक डोली पर लाए।
विज्ञापन

देश की आजादी के 72 साल बाद भी ग्राम पंचायत नायलमाफी के लोगों को यातायात सुविधा नहीं मिल सकी है। रविवार को गांव के अस्थमा से पीड़ित बुजुर्ग विशन दत्त भट्ट (62) को इलाज के लिए हल्द्वानी ले जाना था। गांव के लोगों के सामने उन्हें रोड हेड कठपुड़ियाछीना तक लाने की समस्या हो गई। आनन-फानन में गांव के लोगों को एकत्र किया गया। गांव के हरि दत्त मिश्रा, भुवन चंद्र मिश्रा, लक्ष्मी दत्त मिश्रा, चंद्रशेखर मिश्रा, राम दत्त मिश्रा, केवलानंद मिश्रा आदि बीमार को डोली में तीन किमी ढोकर कठपुड़ियाछीना तक लाए। वहां से बुजुर्ग को वाहन से हल्द्वानी ले जाया गया।
विज्ञापन

नायलमाफी के ग्राम प्रधान रिटायर्ड मेजर प्रेमबल्लभ ने बताया कि क्षेत्र के लोग कई दशकों से सड़क की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार, नेता और विभागीय अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं। इस कारण गांव के लोग वनवासियों जैसा जीवन गुजारने को मजबूर हैं। सड़क सुविधा न होने के कारण ग्राम पंचायत से लगातार पलायन हो रहा है। सड़क निर्माण के लिए ग्राम पंचायत के लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed