फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   No Radiologist In Kapkot CHC

अल्ट्रासाउंड मशीन तो लगा दी, रेडियोलॉजिस्ट का पद सृजित नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
No Radiologist In Kapkot CHC
बागेश्वर। हिमालयी क्षेत्र से सटे कपकोट के सीएचसी में सप्ताह में दो ही दिन अल्ट्रासाउंड होते हैं। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन तो स्थापित कर दी गई है लेकिन रेडियोलॉजिस्ट का पद सृजित नहीं किया। वहीं, कांडा सीएचसी में अल्ट्रासाउंड होते ही नहीं हैं।
विज्ञापन

करीब एक लाख की आबादी की देखभाल के लिए खोले गए कपकोट सीएचसी में सप्ताह में दो दिन व्यवस्था के तहत अल्ट्रासाउंड होते हैं। बैजनाथ सीएचसी के रेडियोलॉजिस्ट अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करते हैं। अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद सृजित करने की मांग लंबे समय से की जा रही है। सप्ताह में दो ही दिन अल्ट्रासाउंड होने से कपकोट विकासखंड के लोगों को जिला अस्पताल आना पड़ता है। खासकर गर्भवती महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

वहीं, कांडा सीएचसी में अल्ट्रासाउंड की कोई व्यवस्था नहीं है। कांडा सीएचसी में एक्सरे तकनीशियन की तैनाती न होने से अप्रैल 2022 से एक्सरे भी नहीं हो रहे हैं। अल्ट्रासाउंड और एक्सरे की सुविधा न होने से कांडा क्षेत्र की करीब 60 हजार की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा का कहना है कि कपकोट सीएचसी में रेडियोलॉजिस्ट का पद सृजित करने के लिए डीजी हेल्थ को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed