{"_id":"67f96870211b25680301115c","slug":"no-psychologist-in-bageshwar-bageshwar-news-c-231-1-ha11008-114734-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बागेश्वर में मनोरोग विशेषज्ञ और काउंसलर की नहीं हो सकी नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बागेश्वर में मनोरोग विशेषज्ञ और काउंसलर की नहीं हो सकी नियुक्ति
Sat, 12 Apr 2025 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में एनएचएम की ओर से नियुक्त मनोवैज्ञानिक काउंसलर की सेवाएं समाप्त हो गईं हैं। अस्पतालों में मानसिक परामर्श की सुविधा उपलब्ध न होने के कारण लोगों को उपचार के लिए अन्य जिलों की दौड़ लगानी पड़ रही है।
जिला अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ का एक पद स्वीकृत होने के बावजूद चिकित्सक की नियुक्ति नहीं हो सकी है। विशेषज्ञ न होने के कारण मानसिक रोगी उपचार के लिए अन्य जिलों पर आश्रित हैं। पिछले साल तक मनोचिकित्सा का प्रशिक्षण प्राप्त डॉ. हरीश पोखरिया और और काउंसलर पंकज मरीजों की जांच कर काउंसलिंग की सुविधा दे रहे थे।
डॉ. पोखरिया के महानिदेशालय में स्थानांतरण होने से सामान्य समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को ही अस्पताल में काउंसलिंग की सेवा दी जा रही थी, हालांकि गंभीर बीमारियों और दवाओं के लिए रोगी अन्य जिलों पर ही निर्भर थे। सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी ने बताया कि एनएचएम के डीपीएमओ की ओर से रिक्ति की उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।