फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   no lab technician in hospitals

अस्पतालों में जांच को लैब टैक्नीशियन ही नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
no lab technician in hospitals
बागेश्वर। जिले के अस्पतालों के बहुत बुरे हाल हैं। स्थिति यह है कि जिले के अस्पतालों में लैब टैक्नीशियनों के नौ पद खाली चल रहे हैं। इससे मरीजों को भारी दिक्कतें हो रही है। प्राइवेट लैबों में जांच कराने पर मरीजों की जेब ढीली हो रही है। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक जिले में लैब टैक्नीशियनों के 12 पद स्वीकृत है, जिनमें से मात्र तीन पदों पर ही नियुक्ति हुई है। इनमें से जिला अस्पताल में एक, ब्लड बैंक में एक और टीबी क्लिनिक में एक लैब टैक्नीशियन से काम चलाया जा रहा है। वहीं ब्लड बैंक समेत दो पदों पर प्रयोगशाला कर्मचारी के पद रिक्त चल रहे है। सचल चिकित्सा इकाई के लिए भी एक लैब टैक्नीशियन की नियुक्ति होनी थी। लैब टैक्नीशियन नहीं होने से लोग प्राईवेट पैथलॉजी लैबों में जाकर जांच कराने को मजबूर हो रहे है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट, कांडा, बैजनाथ, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धारी डोबा, बदियाकोट, कौसानी में लैब तकनीशियन नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छोटी-छोटी जांच के लिए भी दूर-दराज के ग्रामीणों को जिला मुख्यालय आना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कोट : लैब टैक्नीशियनों के खाली पदों की सूचना शासन को भेजी गई है। इन पदों पर नियुक्ति शासन स्तर से ही होती है। फिलहाल कई पद खाली होने पर काम पर असर पड़ रहा है। खाली पदों को भरने की कोशिश की जा रही है। - भगत सिंह रावत, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed