फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   No Doctor in CHC Kapkot

सीएचसी कपकोट में डॉक्टरों का अभाव बना मरीजों के लिए आफत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
No Doctor in CHC Kapkot
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कपकोट में डॉक्टरों की कमी मरीजों पर भारी पड़ रही है। डॉक्टरों के अभाव में लोगों को सही उपचार नहीं मिल पा रहा है। अधिकतर मरीजों को यहां से रेफर करना पड़ता है। इस कारण कई बार रोगियों की जान पर बन आती है।
विज्ञापन

कपकोट क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण सीएचसी कपकोट पर इलाज के लिए निर्भर हैं, लेकिन डॉक्टर न होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सीएचसी कपकोट में फिजिशियन, ऑर्थोपेडिक सर्जन, सर्जन, निश्चेतक, बाल रोग विशेषज्ञ के स्वीकृत पद खाली हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों के अभाव में गंभीर रोगियों को जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर करना पड़ता है। निश्चेतक न होने से अस्पताल में ऑपरेशन की सुविधा नहीं मिल पा रही है। बाल रोग विशेषज्ञ के अभाव में बच्चों को सही उपचार नहीं मिल पा रहा है। कई लोगों को उचित उपचार के लिए जिले से बाहर जाना पड़ता है। फिजिशियन की कमी से सामान्य रोगों के उपचार में भी मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टरों की कमी सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले गरीबों पर भारी पड़ रहा है। इससे चिंतित लोगों ने अस्पताल में स्वीकृत डॉक्टरों के सभी पदों को भरने की मांग की है। ताकि लोगों को समय पर सही उपचार मिल सके। उन्हें इलाज के लिए घर से ज्यादा दूर न जाना पड़े।
विज्ञापन

डॉक्टरों के खाली पदों पर नियुक्ति के लिए निदेशालय से लगातार पत्राचार किया जाता है। जिले में डॉक्टरों की नियुक्ति होने पर प्राथमिकता से कपकोट के स्वास्थ्य केंद्र में तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. बीडी जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed